🔳लोकतंत्र के पर्व पर गांवों के बाशिंदों ने की बढ़-चढ़कर भागीदारी
🔳 सारे काम छोड़कर मतदान केंद्रो में पहुंचे लोग
🔳जैनोली, ज्योग्याडी, पिलखोली, टूनाकोट में दिखा उत्साह
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
लोकतंत्र के पर्व पर चौगांव – फल्दाकोट तथा धूराफोट पट्टी के गांवों में उत्सव सा माहौल रहा। सुबह से ही गांवो की महिला व पुरुष सारा काम छोड़ गांवों में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। युवा वोटरों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर सहभागिता सुनिश्चित की। सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ।
शुक्रवार को समीपवर्ती टूनाकोट गांव में बने बूथ पर मतदान शुरु होने से पहले ही गांव के बाशिंदे कतारबद्ध हो गए। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कर जिम्मेदारी निभाई। रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर जैनौली क्षेत्र में बने पिलखोली के बूथ पर 847 में से 462 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जैनोली के बूथ पर 640 में से 366 तथा जोग्याडी बिलाऊ बूथ पर 438 में 242 मतदाताओं ने मतदान किया। आसपास के सभी केंद्रों में भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई।




