🔳दिन भर बिजली की लुकाछिपी से लोगों के आवश्यकीय कार्य प्रभावित
🔳बाजार के साथ ही गांवों में भी लाइट ने किया परेशान
🔳जंगलों में आग व हवा के तेज झोंके से खड़ी हुई समस्या
🔳अवर अभियंता बोले – जल्द व्यवस्था कर ली जाएगी दुरुस्त
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों व बाजार क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली से व्यापारी व आमजन परेशान हैं। पिछले कई दिनों से विद्यआपूर्ति प्रभावित होने से लोगों के कई आवश्यकीय कार्य प्रभावित हो जा रहे हैं। व्यापारी नेता शेखर दानी ने मामले में गहरी नाराजगी जताई है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह के अनुसार जंगलों में आग लगने व हवा के तेज झोंकों से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
जंगलों की आग व हवा की तेज रफ्तार अब परेशानी का सबब बन चुकी है। जहां एक ओर पहाड़ियों में आग धधकने से लगातार पत्थर गिरने से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है वहीं अब विद्युत आपूर्ति को भी आग प्रभावित करने लगी है। गुरुवार को बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों तथा मुख्य बाजार क्षेत्र में दिनभर विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। बिजली की आंख मिचौली से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित रहा
कई आवश्यक कार्य भी प्रभावित हुए। लाइट की लुकाछिपी से उमस भरी गर्मी से भी लोग परेशान रहे। विद्युत विभाग के कर्मचारी आपूर्ति सुचारु करने में जुटे रहे पर बार बार फाल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हो गई। व्यापारी नेता शेखर दानी ने बार बार आपूर्ति प्रभावित होने पर गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की अव्यवस्था से लोग परेशान है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। इधर विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह के अनुसार टीमें आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटी है। आपूर्ति दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!