🔳 पिछले पंद्रह दिनों से आपूर्ति पड़ी थी ठप
🔳 दूरदराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हो चुके थे ग्रामीण
🔳 व्यवस्था दुरुस्त करने को शिप्रा नदी के तेज बहाव के बीच उतरे कर्मी
🔳 पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु करवाई गई पेयजल आपूर्ति
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने वाली महत्वाकांक्षी बारगल कफूल्टा पंपिंग पेयजल योजना से आखिरकार तीन सप्ताह बाद बामुश्किल आपूर्ति सुचारु कर दी गई। तीखी नजर समाचार पोर्टल के लगातार अभियान चलाने व मामले के जोरशोर से उठाने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने श्रमिकों की मदद से युद्धस्तर पर कार्य कर आपूर्ति सुचारु की। पेयजल आपूर्ति सुचारु होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित रामगाढ़ क्षेत्र में शिप्रा नदी से बारगल, कफूल्टा, गरजोली, ज्योग्याडी़, जजूला समेत तमाम गांवों के करीब तीन सौ से भी अधिक परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। पिछले तीन सप्ताह से भी अधिक समय से गांवों के लोग योजना से पानी के लिए तरसते रहे। योजना से आपूर्ति ठप होने से गांव में बूंद बूंद पानी को हाहाकार मचा गया। गांवों के लोग दूर दराज से सिर पर पानी ढोकर घरों तक पहुंचाने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों ने योजना निर्माण में करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि खर्च किए जाने के बावजूद बूंद बूंद पानी को तरसने पर रोष जताया है। आरोप लगाया की लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एक स्वर में तत्काल योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारु करवाए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो गांव के लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। जनहित से जुड़े मुद्दे को क्षेत्र के लोकप्रिय समाचार पोर्टल तीखी नजर ने प्रमुखता से उठा लगातार समाचार प्रकाशित कर अभियान चलाया। लगातार समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने श्रमिकों की मदद से योजना से आपूर्ति सुचारु करने को कड़ी मशक्कत शुरु की। शिप्रा नदी के तेज वेग के बावजूद योजना के पाइप स्थापित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आखिरकार मंगलवार सुबह पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई। ईई पल्लवी ने बताया की आपदा से योजना को काफि नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।




