🔳 पांच वर्ष की पदयात्रा के बाद वापस पहुंचेंगे हरिद्वार
🔳 सनातन धर्म की रक्षा व कालेनेमियो से लोगों को जागरुक करेंगे संत
🔳 सोमवारी आश्रम पहुंचने पर लोगों ने किया संतों का स्वागत
🔳 पवित्र शिप्रा व जीवनदायिनी कोसी के संगम पर हुई विशेष पूजा अर्चना
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
हरिद्वार से चार धाम द्वादश ज्योतिर्लिंग पदयात्रा पर निकला करीब 27 संतों के दल का खैरना स्थित सोमवारी आश्रम गुफा महादेव पहुंचने पर स्वागत किया गया। संतों का दल अगले दो दिनों तक खैरना में ही विश्राम करेगा। संत ज्ञानेश्वर दास के अनुसार यात्रा का उद्देश्य जगत कल्याण व लोगों को कालनेमियो से सावधान करने के साथ लोगों को नशे से दूर रखने, योग व खेल अपनाने को जागरुक करेंगे।
विरक्त मंडल के 27 सदस्यीय संतों का दल श्रवणनाथ नगर हरिद्वार स्थित रामानंद आश्रम से बीते 27 जून को पांच वर्ष की पदयात्रा शुरु कर सोमवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध सोमवारी आश्रम पहुंचा। पवित्र शिप्रा व कोसी नदी के तट पर स्थित सोमवारी आश्रम में संतो ने विशेष पूजा अर्चना की। आश्रम पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने संतों का स्वागत किया। अगले दो दिन तक सभी संत आश्रम में रहकर नवरात्र पर पूजा अर्चना करेंगे। यात्रा उत्तराखंड, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम व द्वारिका की यात्रा कर वापस हरिद्वार पहुंचेगी। पदयात्रा की अगुवाई कर रहे संत ज्ञानेश्वर दास ने बताया यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरुक करने के साथ ही देश दुनिया की शांति व लोगों को साधुओं के वेश में घुमने वाले कालनेमियो से सावधान करना है। इस दौरान संत नरसिंह दास, तुलसी दास, सीताराम, अवधेश दास, अजय कुमार, सागर, विनोद कुमार पांडे, कल्याण दास, संत बलराम, उमेश, राजकुमार दास, प्रणव शर्मा, जितेंद्र प्रजापति, अवध बिहारी दास, हरी मिश्रा, सत्येंद्र दास, रघुनाथ दास, गोकुल नाथ, राम माधव दास, बल राम दास, पलक दास, शिवेंद्र, बालमुकुंद, मधुबन दास आदि संत मौजूद रहे।




