🔳 पिछले दो वर्ष पूर्व चिह्नित कर ली गई थी जमीन
🔳 पंप निर्माण से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी मिलेगा लाभ
🔳 लंबे समय से क्षेत्रवासियों को था निर्माण का इंतजार
🔳 हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में श्रमिक निर्माण कार्य में जुटे
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पैट्रोल पंप का निर्माण कार्य शुरु होने से क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है। पेट्रोल के टैंक पहुंचने से जल्द ही संचालन शुरु होने की उम्मीद जग गई है। केएमवीएन के अधिकारियों के अनुसार रजिस्टर्ड कांट्रेक्टर को गुणवत्तायुक्त कार्यों के साथ तय समय पर कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
गरमपानी क्षेत्र में प्रस्तावित पेट्रोल पंप निर्माण की कवायद तेज हो गई है। लगभग 68 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित पेट्रोल पंप निर्माण का कार्य विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरु कर दिया गया है। दो वर्ष पूर्व जमीन चिह्नित होने के बाद अब कुमाऊं मंडल विकास निगम ने बीते दिनों विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जुटा निर्माण कार्यों में थोड़ा बहुत बदलाव कर फाइनल रिपोर्ट भी तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी थी। केएमवीएन के पंजीकृत कांट्रेक्टर के टेंडर प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करने के बाद अब प्रस्तावित जमीन पर निर्माण का कार्य शुरु कर दिया है बकायदा पेट्रोल व डीजल टैंक भी निर्माण स्थल पर पहुंचा दिए गए हैं। पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य शुरु होने से क्षेत्रवासियों ने भी खुशी व्यक्त की है। क्षेत्र के लोग भी लंबे समय से पैट्रोल पंप निर्माण की मांग जोर-शोर से उठा रहे थे। कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रोजेक्ट शैल के अनिल तड़ागी के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर पेट्रोल पंप निर्माण का कार्य शुरु कर दिया गया है। पेट्रोल पंप निर्माण से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर आवाजाही करने वाले पर्यटकों व यात्रियों को भी लाभ मिल सकेगा।
