🔳राजनैतिक दलों के कार्यालयो में पसरा सन्नाटा
🔳दूरभाष से गांवों में हुए मतदान की ले रहे फिडबैक
🔳बूथवार अपने अपने पक्ष में हुए मतदान की कर रहे समीक्षा
🔳मतदान का प्रतिशत कम होने से और बढ़ रही चिंता
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
लोकसभा चुनाव का मतदान होने के बाद अब प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो गया है। मतदान के दूसरे दिन भाजपा व कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता अपने अपने प्रत्याशी की जीत की गणित लगाने में जुटे रहे। हालांकि मतदाता अब भी चुप्पी साधे बैठा है। लोगों के अनुसार परिणाम के साथ ही सभी स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। मतदाताओं की चुप्पी से राजनैतिक पार्टियों से जुड़े नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें जरुर गहरी कर दी है।
राज्य में पांचों लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया है। गांवों में मतदान प्रतिशत कम होने के तमाम कारण बताए जा रहे हैं। कोई पलायन को मुख्य वजह मान रहा है तो कोई मूलभूत समस्याओं से घिरे रहने के बावजूद समाधान न हो पाने को असल वजह मान रहा है। हालांकि अब मतदान के बाद राजनैतिक पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी गुणा भाग में जुट गए हैं। बूथवार सूची तैयार कर हार जीत का गणित लगाया जा रहा है पर मतदान से पहले व मतदान के बाद भी मतदाताओं की चुप्पी विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें बनी हुई है। मतदाताओं ने किस ओर रुख किया यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी कार्यालयों में हालांकि अभी सुनसानी छाई हुई है पर कुछ कार्यकर्ता जीत के आंकड़े जुटाने में लगे हुए हैं। बेतालघाट, गरमपानी, सुयालबाडी, खैरना, धनियाकोट, सिमलखा आदि क्षेत्रों में विभिन्न राजनैतिक पार्टीयों से जुड़े कार्यकर्ता दूरभाष पर सूदूर गांवों से फिडबैक ले रहे हैं। मतदाताओं की खामोशी राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों के लिए बैचेनी बन गई है जो सही अंदाजा लगाने में परेशानी बन रही है।




