🔳पंचायत चुनाव के उलट दूसरे गांव में मतदान केंद्र होने से लोगों को हुई परेशानी
🔳मतदान प्रतिशत कम होने का यह भी रहा एक प्रमुख कारण
🔳मतदाताओं ने बूथ की दूरी नापने में जताई असमर्थता
🔳घिरौली के 160 में से 52 जबकि घोड़ियां टापू के 90 में से महज 26 लोगों ने किया मतदान
🔳पंचायत चुनाव की तर्ज पर गांव में लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव का बूथ बनाए जाने पर दिया जोर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

प्रदेश में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद मतदान प्रतिशत घटने पर तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि मतदान प्रतिशत कम होने के कई कारण रहे हो पर गांवों से मतदान केंद्रो के कई किलोमीटर की दूरी भी इसका एक प्रमुख कारण रहा है। अकेले बेतालघाट ब्लॉक के ही कई गांवों से कई किमी दूर मतदान केंद्र बनाए जाने से तमाम मतदाताओं ने मतदान से ही दूरी बना ली। मतदाताओं के मतदान को न पहुंचने से मतदान प्रतिशत कम होना स्वाभाविक है।
लंबे समय समय से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने को तमाम अभियान चलाए गए। स्कूलों व बाजार क्षेत्रों में हुए कार्यक्रमों के जरिए लोगों को मतदान का महत्व बताया गया पर ठीक मतदान के दिन कई गांवों में मतदाताओं ने मतदान से दूरी बना ली। मतदान केंद्रों का भूगोल मतदाताओं पर भारी पड़ गया। बेतालघाट ब्लॉक के घंघरेठी ग्राम पंचायत के खूपा तोक के मतदाताओं के लिए करीब तीन किमी दूर सोनली गांव में बनाया गया जबकी घिरोली व घोड़ियां टापू के भी सैकड़ो मतदाताओं को भी कई किमी दूर घोड़ियां हल्सों गांव में मतदान करने को पहुंचना पड़ा। गांवों से काफि दूर बने मतदान केंद्रों के कारण कई मतदाता मतदान करने को रवाना ही नहीं हुए। खासकर बुजुर्गो व बिमार लोगों ने मतदान से दूरी बनाना ही उचित समझा। गांवों की विकट भौगौलिक परिस्थितियों को ध्यान में न रख दूरदराज बनाए गए मतदान केंद्रों से लोगों मतदान से ही मोहभंग हो गया। मतदान न होने से गांवो में मतदान प्रतिशत भी कम रहा। कुल मतदाताओं में से आधे से भी कम लोग मतदान करने पहुंचे। घिरौली से 160 मतदाताओं में से महज 52 लोग ही घोड़ियां हल्सों बूथ तक पहुंचे जब की घोड़ियां टापू के 90 में से महज 26 लोगों ने मतदान किया। ग्राम प्रधान घंघरेठी कुंदन नेगी, महेंद्र कुमार, नवीन चंद्र आर्या, कुलदीप चंद्र आदि के अनुसार भीषण गर्मी में गांव से मतदान केंद्र दूर होने पर मतदाताओं ने मतदान से किनारा कर लिया। मतदान प्रतिशत कम होने का यह भी एक प्रमुख कारण रहा। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पंचायत चुनावों की तर्ज पर ही लोकसभा व विधानसभा चुनाव का मतदान केंद्र गांवों में बनाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!