🔳दो सप्ताह से भी अधिक समय से बीस से ज्यादा परिवार परेशान
🔳कई बार व्यवस्था में सुधार को उठा चुके मांग बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
🔳लगातार अनदेखी से चढ़ने लगा है ग्रामीणों का पारा
🔳जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

तापमान बढ़ने के साथ ही गांवों में पेयजल संकट भी गहराने लगा है। पेयजल आपूर्ति चरमराने से गांवों के बाशिंदे बूंद बूंद पानी के लिए दूर दराज रुख करने को मजबूर हो चुके हैं। मझेडा ग्राम पंचायत के चूंवारी तोक में पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाने से हाहाकार मच गया है। ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में तपिस बढ़ने के साथ ही पीने के पानी का संकट खड़ा होने लगा है। लंबे समय से बारिश न होने से प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखने के कगार पर पहुंच गए है‌। मझेडा गांव के चूंवारी तोक के करीब बीस परिवार भी भी बूंद बूंद पानी को तरस गए हैं। चूंवारी क्षेत्र को करोड़ों रुपये की लागत से बनी मझेडा ब्यासी पंपिंग पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है‌ पर पिछले दो सप्ताह से भी अधिक समय से आपूर्ति प्रभावित होने से गांव के बाशिंदों को दूर दराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से सिर पर पानी के बर्तन रख घर तक पहुंचाना मजबूरी बन चुकी है। पेयजल व्यवस्था बिगड़ने से लोगों में गहरा रोष भी व्याप्त है। आरोप लगाया है की करोड़ों रुपये की लागत से बनी योजना से समुचित पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। लगातार अनदेखी की जा रही है। स्थानीय हरीश बधानी, गोपाल सिंह बर्गली, प्रकाश सिंह, गिरीश, भुवन चंद्र, सोनू कुमार आदि ग्रामीणों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो मजबूरन आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

error: Content is protected !!