◾आए दिन प्रभावित हो रही गांव की विद्युत आपूर्ति
◾ ग्रामीणों ने लगाया विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप
◾ व्यवस्था दुरुस्त न होने पर ग्राम प्रधान ने दी आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के घूना गांव में आए दिन विद्युत आपूर्ति चरमराने से गांव के बासिदे परेशान हैं। गुरुवार को 72 घंटे बाद गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी है। ग्राम प्रधान जया किशोर ने आरोप लगाया की कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा। चेताया की यदि व्यवस्था में सुधार को ठोस उपाय नहीं किया गया तो मजबूरन गांव के लोगों को साथ लेकर विद्युत विभाग के कार्यालय में धरना दिया जाएगा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे घूना गांव के चालीस से ज्यादा परिवार आए दिन विद्युत आपूर्ति ठप होने से परेशान हैं। आपूर्ति प्रभावित होने से जहां स्कूली बच्चों की पढ़ाई में असर पड़ रहा है वहीं तमाम अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। गुरुवार को भी करीब 72 घंटे तक आपूर्ति ठप होने के बामुश्किल आपूर्ति सुचारु हो सकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की गांव के समीप लगे ट्रांसफार्मर में आए दिन फ्यूज फटने से समस्या खड़ी हो जा रही है। कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग की जा चुकी है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। ग्राम प्रधान जया किशोर के अनुसार विभागीय अधिकारी गांव की उपेक्षा पर आमादा है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गांव के लोगों को साथ लेकर विद्युत विभाग के गरमपानी स्थित कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरु किया जाएगा।

error: Content is protected !!