स्टेट हाईवे पर जगह-जगह हुआ जलभराव
लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जगह-जगह गिरे पत्थर

गरमपानी डेस्क : रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे की बदहाली बारिश में सामने आ गई। जगह-जगह जलभराव होने से आवाजाही कर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बरसाती नाली बंद होने से जगह-जगह पानी इकट्ठा हो गया। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पत्थरो की बारिश हुई। कोई वाहन चपेट में नहीं आया और हादसा टल गया।

गुरुवार सुबह से हुई बारिश से रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर बदहाल व्यवस्था की कलई खुल गई। भुजान, पातली, बजोल,बमस्यू आदि क्षेत्रों में जगह-जगह स्टेट हाईवे पर जलभराव की स्थिति रही। आवाजाही कर रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना। स्थानीय लोगों को भी दिक्कतें हुई। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि बरसात नजदीक होने के बावजूद स्टेट हाईवे पर बरसाती नालियां बंद पड़ी हैं। निकासी न होने से पानी रोड पर ही जमा हो जा रहा है। खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा। भुजान क्षेत्र में कनवाडी़ की पहाड़ी तथा मल्ली पातली क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरे। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी भोर्या बैंड, दो पांखी क्षेत्र में भी पत्थरों की बरसात हुई। संयोगवश आवाजाही कर रहा कोई वाहन चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। कई बार जाम भी लगा।