◾ विशेष अभियान चला चालीस से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
◾ गर्भवती व धात्री महिलाओं को दी गई विशेष जानकारियां
◾ कैल्शियम, आयरन आदि दवाओं का भी किया गया वितरण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के पाडली गांव में स्वास्थ्य व पोषण दिवस मनाया गया। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। गर्भवती व धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने तथा खान-पान के प्रति जागरुक भी किया गया।
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तनुजा नेगी की अगुवाई में ग्राम स्वास्थ्य व पोषण दिवस पर पाडली गांव में विशेष अभियान चला चालीस से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मातृ शिशु टीकाकरण के साथ ही बीपी शुगर आदि की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। ग्रामीणों को टीबी, कैंसर जैसे बिमारियों की पहचान तथा बचाव के तौर तरीके बताए गए। गर्भवती व धात्री महिलाओं को आयरन, कैल्शियम दवा का वितरण कर नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ ही खान पान का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया गया। गांव के वासिदों को मौसम बदलाव में होने वाली बीमारियों की जानकारी दे बचाव के बारे में भी बताया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता मनीषा तिवारी, आंगनबाड़ी सहायिका तुलसी देवी, कमला भंडारी, लीला भंडारी, यशोदा देवी, सरोज देवी, रेनू सती, उर्मिला बोरा, संगीता आर्या, लीला आर्या आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!