◾विभिन्न बिमारियों से बचाव की दी गई जानकारी
◾ स्वास्थ्य जांच के बाद निशुल्क हुआ दवाइयों का वितरण
◾ तंबाकू से होने वाले नुकसान की भी दी गई जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सुदूर आटावृता गांव में स्वास्थ्य मेले के तहत ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। निशुल्क दवाइयां वितरित करने के साथ ही कोरोना से बचाव के तौर तरीके बताए गए। टीबी मुक्त भारत अभियान के विषय में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया।
आटावृता गांव में लगे स्वास्थ्य मेले में आसपास के गांवों से पहुंचे करीब 23 से ज्यादा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बीपी, शुगर के साथ ही कैंसर आदि की पहचान के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगो से घरों में विशेष साफ-सफाई रखने तथा मौसम बदलाव में होने वाले बीमारियों की जानकारी दी साथ ही बचाव के तौर तरीके बताएं। गर्मियों के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की बात कही। मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी दें टीबी से ग्रसित मरीजों को चिन्हित कर समय पर उपचार कराने की बात कही गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव के वासिदों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों की जानकारी दे दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान सीएचओ प्रीती पांडे, एएनएम नम्रता जोशी, आशा कार्यकर्ताओं हेमा, हिमानी भट्ट, लता भट्ट, दीपा, प्रिती, उमा सुयाल, माया सुयाल, रश्मि सुयाल, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!