🔳 संघ के शताब्दी वर्ष पर शिशु मंदिर में हुआ विशेष कार्यक्रम
🔳 वक्ताओं ने साझा की कई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳 प्रस्तावित कार्यक्रमों को भी किया गया साझा
🔳 स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर की कार्यक्रम में भागीदारी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

सरस्वती शिशु मंदिर खैरना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कई अहम जानकारियां साझा की। विद्यालय से खैरना बाजार होते हुए गरमपानी तक स्वयंवको ने पथ संचलन भी किया। भारत माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शताब्दी वर्ष पर विभाग प्रचार प्रमुख उमेश साह ने संघ के सौ वर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। पंच परिवर्तन पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता तथा स्वदेशी स्वभाषा का महत्व समझाया। बताया की संघ सौ वर्ष पूर्ण कर 101 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है जिसके तहत विराट हिंदू सम्मेलन, प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी, सज्जन शक्ति, ग्राम संपर्क कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के बाद करीब डेढ़ सौ गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने खैरना गरमपानी बाजार में पथ संचलन किया। इस दौरान खंड संघचालक पीतांबर तिवारी, चंद्रशेखर चुबडाल, सह जिला कार्यवाह दिनेश रावत, जिला बौद्धिक प्रमुख मनोहर, जिला सामाजिक सद्वभावना प्रमुख देव सिंह, जिला प्रचार प्रमुख डा. दीप रेखाडी, मदन मोहन कैड़ा, दिनेश, कुंदन, डिकर कुमार, महिपाल, रवि अरोरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!