🔳 सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थी किए गए सम्मानित
🔳 कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी की गई साझा
🔳 योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का किया गया आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ढोकाने व बेतालघाट में कौशल दीक्षांत समारोह मनाया गया। प्रशिक्षण में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशिक्षार्थियों के नाम संबोधन को भी सुना गया।
शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ढोकाने में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान कमोली तरुण कांडपाल व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सुयालबाड़ी दीपक सुयाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य विनोद कर्नाटक ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली भावना रौतेला तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। यहां वेद प्रकाश शर्मा, भुवन सुरोडी, राजेश कुमार, कैलाश बोरा, नवीन भंडारी, हयात सिंह, जगदीश चंद्र पंत आदि जुटे रहे। इधर ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित आईटीआई में भी दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य सीमा कुमार व प्लेसमेंट प्रभारी राजेंद्र पांडे ने प्रशिक्षार्थियों को कई अहम टिप्स दिए। स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यदेशक उमेश गहतोड़ी, पूजा जोशी, मंजू देवी, चंदन प्रकाश, पवन कुमार, भास्कर पुरी, कमल पाठक, दीपक चंद्र, हरीश मिश्रा, रमेश तिवारी, हरि प्रकाश, राजेंद्र जोशी, नवीन भंडारी, शेखर चंद्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!