🔳 समूह नृत्य में विद्या मंदिर बेतालघाट की टीम बनी विजेता
🔳 नंदा राजजात यात्रा की प्रस्तुति ने बांधा समां
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 मिनी स्टेडियम बेतालघाट में हुए विभिन्न कार्यक्रम
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
मिनी स्टेडियम बेतालघाट में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समूह नृत्य में सरस्वती ग्रुप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेतालघाट की टीम ने जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को मिनी स्टेडियम सभागार में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा व खंड विकास अधिकारी पंकज जोशी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने समाज सेवा के क्षेत्र में युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। कहा की वर्तमान में युवा विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहे हैं। विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। नंदा राजजात यात्रा की प्रस्तुति ने समां बांधा। समूह नृत्य में सरस्वती ग्रुप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेतालघाट की टीम विजेता बनी। जीजीआईसी बेतालघाट की टीम दूसरे स्थान पर रही। समूह गीत में भी सरस्वती ग्रुप पहले तथा नवयुवक मंगल दल की टीम दूसरे स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका डा. ममता पांडे, डा. निर्मला, प्रो. मोहन उप्रेती ने निभाई। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष जेडी कत्यूरा, एबीडीओ विनोद कुमार, बीओ युवा कल्याण कुंदन कुमार, चंपा जलाल, आनदं सिंह रावत, कांति बल्लभ भंडारी, जगदीश नाथ गोस्वामी, मीनाक्षी, चित्रा जैडा, लक्ष्मण सिंह मेहरा, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।




