🔳 महिला सभागार में लगा जन सुविधा कल्याण शिविर
🔳 स्टाॅलो के माध्यम से दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी
🔳 ग्राम प्रधान छड़ा खैरना ने गिनाई समस्याएं, समाधान की मांग
🔳 शिविर में आमजन की बेहद कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
महिला सभागार गरमपानी में लगे जन सुविधा कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टाॅल के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। शिविर में कई जनसमस्याएं भी उठी। अधिकारियों ने जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। शिविर में फरियादियों से ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों की भीड़ रही।
गुरुवार को महिला सभागार में लगे शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंकित साह व बीडीओ पंकज जोशी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीडीओ ने क्षेत्रवासियों से सरकार व विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान ऊषा पिनारी ने शिप्रा नदी क्षेत्र में कराए गए बाढ़ सुरक्षा कार्यों में आबादी की ओर भरान करने, छड़ा खैरना पेयजल पंपिग योजना के कार्य जल्द पूरा कराएं जाने की मांग उठाई। बाजार में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किए जाने पर भी जोर दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। शिविर में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, पंचायती राज विभाग ने स्टाॅल के माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। उद्यान प्रभारी अजय जोशी ने विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में फरियादियों से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। महत्वपूर्ण शिविर के बावजूद लोगों की संख्या बेहद कम ही रही। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक अनिता पंत, राजस्व उपनिरीक्षक रुपा भारती, सहायक कृषि अधिकारी जितेंद्र कुमार,डा. योगेश कुमार, डा. दीपक सती, नीरज तिवारी, नेहा कांडपाल, प्रियंका निगल्टिया, कमल कुमार, वैशाली अरोड़ा, ललिता पांडे, कुंती देवी, रेखा चिलवाल, बालम सिंह पिनारी, मनोज नैनवाल आदि मौजूद रहे




