🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 आसपास के गांवों से भी उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को की गई विशेष प्रार्थना
🔳 डीना गांव में नवनिर्मित मंदिर में हुई शिव परिवार, मां दुर्गा व हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे डीना गांव में शिव परिवार, मां दुर्गा व वीर हनुमान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा डीना गांव गुंजायमान हो उठा।
ताड़ीखेत ब्लॉक के डीना गांव में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से नवनिर्मित मंदिर में विशेष मंत्रोच्चार व विधी विधान के साथ शिव परिवार, मां दुर्गा व हनुमान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। धर्माचार्य पंकज पांडे व भानू प्रकाश पांडे ने यजमान राजेंद्र नैनवाल, गीता, भैरव दत्त, भगवती, राजेंद्र चंद्र नैनवाल, लता नैनवाल से धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए। गांव की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दोपहर बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। धार्मिक अनुष्ठान में गांव से आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान मां दुर्गा समिति के चंदन नैनवाल, मथुरा दत्त नैनवाल, हरीश नैनवाल, मुन्ना नैनवाल, कैलाश दत्त, दीप चंद्र, पूरन चंद्र, गोपाल दत्त, मनोज नैनवाल, दीप चंद्र आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




