◾दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
◾भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रियंका बनी विजेता
◾प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ब्लॉक स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के दूसरे दिन अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया । समूह गान व नाटक प्रतियोगिता में विद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका आर्या ने बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में ब्लॉक स्तरीय छात्र संस्कृत प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय व बीइओ कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस बिष्ट ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समूह नृत्य में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेलघाट की छात्राएं विजेता बनी। समूह गान में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट पहले जबकि राजकीय इंटर कॉलेज भतरौजखान दूसरे, जीआइसी बेतालघाट तीसरे स्थान रहा। नाटक में भी जीआइसी बेतालघाट विजेता बना। जीआइसी धनियाकोट दूसरे तथा जीजीआइसी बेतालघाट तीसरे स्थान पर रहे। समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआइसी बेतालघाट पहले, राजकीय इंटर कॉलेज गरजोली दूसरे व राजकीय इंटर कॉलेज भतरौजखान तीसरे स्थान पर रहा। वाद विवाद प्रतियोगिता में गौरव आर्या व मनीषा आर्या संयुक्त रुप से विजेता बने।शहजादा कोहिनूर तथा रोहित दूसरे स्थान पर रहे। भाषण में प्रियंका आर्या पहले, गौरव सिंह रावत दूसरे तथा तनुजा रावत तीसरे स्थान पर रहे। अतिथि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीएस बिष्ट व प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय, प्रतियोगिता के खंड संयोजक डा. अरविंद मिश्रा एसएमसी अध्यक्ष धना बोहरा, दीप चंद्र त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। संचालन राजकुमार भंडारी, सत्य देव कुसुम पाल ने किया। पूनम वर्मा, पंकज बधानी, डीडी गुणवंत, कुंदन चंद्र, आरती पंत, महेश चंद्र जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान केडी सिंह, प्रतिभा ग्वाल, राजपाल सिंह नेगी, शमशेर सिंह रौतेला, अल्ताब शाह, मोहन लाल, एबी सिंह, संजय शर्मा, पीएन बुधौड़ी, ललित कुमार, अमिता जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!