◾विभिन्न प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन
◾बेतालघाट में हुई ब्लॉक स्तरीय छात्र संस्कृत प्रतियोगिता
◾विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में ब्लॉक स्तरीय छात्र संस्कृत प्रतियोगिता के पहले दिन सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। नाटक व समूह गान प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नगद धनराशि व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
मंगलवार को विद्यालय सभागार में ब्लॉक स्तरीय छात्र संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय, छात्र नेता तारा भंडारी व एसएमसी अध्यक्ष धना देवी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षक दीप चंद्र त्रिपाठी ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक डा. अरविंद मिश्रा ने प्रतियोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कनिष्ठ वर्ग में हुई समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीआइसी बेतालघाट ने बाजी मारी जबकि सरस्वती विद्या मंदिर बेतालघाट दूसरे तथा जीआइसी तल्ली सेठी तीसरे पायदान पर रहा। वाद विवाद प्रतियोगिता में अंकित तथा भाषण में नव्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। श्लोक उच्चारण में विकास भट्ट विजेता बने। नाटक में सरस्वती विद्या मंदिर बेतालघाट पहले जबकि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलाड़ दूसरे तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट तीसरे स्थान पर रहा। समूह गान में भी सरस्वती विद्या मंदिर के मेधावियों ने बाजी मारी। जीआइसी बेतालघाट दूसरे व अटल उत्कृष्ट विद्यालय बेतालघाट तीसरे स्थान पर रहा। महेश चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र, माया बोहरा, बीना, ललित कुमार, चंपा उपाध्याय, राधेश्याम यादव, सुमन कांडपाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार भंडारी व सत्यदेव कुसुम पाल सिंह ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान केडी सिंह, राजपाल सिंह नेगी, अल्ताब शाह, मोहन लाल, एबी सिंह, संजय शर्मा, शमशेर सिंह रौतेला, एनपी यादव, अमिता जोशी, अमित जोशी, प्रमोद, प्रकाश, भुवन चंद्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!