◾आंगनबाड़ी केंद्र में हुई एक दिवसीय कार्यशाला
◾आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दी गई अहम जानकारियां
◾मोटे अनाज को बताया स्वास्थ्य के लिए रामबाण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आंगनबाड़ी केंद्र खैरना में पोषण गतिविधि के तहत हुए कार्यक्रम में विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। स्तनपान, पूरक पोषाहार व मोटे अनाज के बारे में बताया गया। गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण व नियमित स्वास्थ्य जांच को जागरुक किया गया। विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया।
बुधवार को खैरना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण गतिविधि के तहत सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत थीम पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास विभाग की सीडीपीओ अनिता सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। सीडीपीओ अनिता ने कई विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व समय समय पर स्वास्थ्य जांच की अपील की। पोषाहार विषय पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। वक्ताओं ने स्तनपान, पूरक पोषाहार तथा मोटे अनाज में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी दी। कार्यक्रम में छड़ा – खैरना, उल्गौर, आटावृता , आटाखास, मझेडा़, डोबा, सीम, तितौली, हली, तल्लाकोट, ब्यासी, छड़ा, खलाड़, हरीनगर हरतोला, गरजोली, बजेडी़ धूरा, धनियाकोट समेत तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सुपरवाइजर चंपा नेगी, रजनी नेगी, मनीषा आर्या, ललिता पांडे, हेमा जोशी, प्रेमा खाती, बंसती देवी, हंसा मेहरा, लता कत्यूरा, चित्रा देवी, कुंती देवी बीना कनवाल, ज्योती जलाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!