🔳 स्कूटी सवार दो युवक गंभीर घायल, सीएचसी में किया गया उपचार
🔳 खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर बमस्यू क्षेत्र की घटना
🔳 खैरना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जुटाई घटना की जानकारी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर बमस्यू क्षेत्र के समीप पर्यटकों की तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनों युवक के गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में उपचार किया गया। दुर्घटना में स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गुरुवार को ताड़ीखेत ब्लॉक के मटीला गांव निवासी नवीन व प्रवीन स्कूटी से चिलियानौला बाजार (रानीखेत) से खैरना क्षेत्र की ओर रवाना हुए। दोनों स्टेट हाईवे पर बमस्यू क्षेत्र के समीप पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना से दोनों युवक स्टेट हाईवे पर गिर गए जबकि स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्टेट हाईवे पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों ने घायल युवकों को अन्य वाहन की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। गनीमत रही की बड़ी घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पर्यटकों की कार्य बेहद तेज रफ्तार में थी साथ ही वह गलत दिशा में आगे चल रहे वाहन से ओवरटेक करने का प्रयास भी कर रहे थे। जिस कारण दुर्घटना सामने आई। खैरना चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
