🔳 पंचायत भवन की बदहाली पर जताया रोष
🔳 नए पंचायत भवन के निर्माण की उठाई आवाज
🔳 गांव में विकास कार्य को सर्वसम्मति से 44 प्रस्ताव पास
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों ने किया मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सुदूर पांगकटारा गांव में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्राम पंचायत के खस्ताहाल पंचायत भवन पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। नई पंचायत भवन के निर्माण की मांग उठाई गई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि गांव के विकास को मिलजुलकर कार्य किया जाएगा।
ग्राम पंचायत पांगकटारा में खस्ताहाल पंचायत भवन के बाहर ग्राम प्रधान महिमा शाही व क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी की अध्यक्षता में बैठक हुई। ग्रामीणों ने गांव की तमाम समस्याएं उठाई। पंचायत प्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीण विकास को विभिन्न कार्यों की रुपरेखा तैयार कर 44 प्रस्ताव पास किए गए। वृद्धावस्था, दिव्यांग व विधवा पेंशन के पात्रों की सूची तैयार की गई । बैठक में पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने विभाग व सरकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। गांव के लोगों ने एक स्वर में नए पंचायत भवन के निर्माण की मांग उठाई। आरोप लगाया की जिस स्थान से पंचायत के विकास की रुपरेखा तैयार होती है वही बदहाल हालात में है। ऐसे में ग्रामीण विकास की बात करना बेमानी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश ने पंचायत भवन निर्माण को संघर्ष का आह्वान किया। इस दौरान डूंगर सिंह, बिशन सिंह, कैलाश चंद्र, हर्ष शाही, आंनद बिष्ट, खीम सिंह, बालम सिंह, खुशाल सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
