◾ शिप्रा नदी के तट पर स्थित हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ से माहौल भक्तिमय
◾ आसपास के गांवों से भी पहले सैकड़ों श्रद्धालु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान व पूजा अर्चना के साथ अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश हो गया। कसार देवी (अल्मोड़ा) से पहुंचे विदेशी परिवार ने भी काफी देर तक भजन कीर्तन कर भगवान राम का नाम जपा। शांत वातावरण में ध्यान लगाया। आसपास के गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
गरमपानी स्थित उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर हनुमान मंदिर में शुक्रवार को धर्माचार्य नितेश उप्रेती ने यजमान मनीष तिवारी व ज्योति तिवारी से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए । विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश हुआ। हल्द्वानी से पहुंची भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे समा बांधा। भगवान राम के जयकारों से समूचा माहौल राममय हो उठा। कसारदेवी (अल्मोड़ा) से विदेशी श्रद्धालुओं का दल मंदिर पहुंचा। भगवान राम के नाम का घंटो जप किया बाद में ध्यान भी लगाया। विदेशी श्रद्धालुओं को मंदिर का शांत वातावरण बेहद पसंद आया। कार्यक्रम में समीपवर्ती डोबा, मझेडा़, दोपांखी, खैरना, छड़ा, लोहाली आदि गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। शनिवार को पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने आह्वान किया है।
