◾पंचायत प्रतिनिधि व व्यापारियों ने पुलिस टीम को किया सम्मानित
◾बाबा नीम करोली की प्रतिमा भेंट कर की उज्जवल भविष्य की कामना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गरमपानी क्षेत्र के हार्डवेयर व्यापारी की कार चोरी के मामले का खुलासा किए जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने चौकी पुलिस खैरना की टीम को सम्मानित किया। पुलिस टीम के बेहतर कार्यों की प्रशंसा कर बाबा नीम करोली की प्रतिमा भेंट की।
गरमपानी क्षेत्र के हार्डवेयर व्यापारी की कार बीते दिनों चोरी कर ली गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मामले में खोजबीन शुरू की। सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने व कई लोगों से पूछताछ के बाद बीते बुधवार को अल्मोड़ा से कार चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के आधार पर हल्द्वानी से कार का स्क्रेब भी बरामद किया गया। गुरुवार को क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि व व्यापारियों ने चौकी पुलिस की टीम को चोरी की घटना का समय पर खुलासा किए जाने पर सम्मानित किया। कहा की चौकी प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने समय रहते मामले का खुलासा किया है जिससे पुलिस टीम पर भरोसा बढ़ गया है। वक्ताओं ने पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, प्रधान बारगल त्रिभुवन पाठक, मनोज पांडे, विवेक पांडे, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।
