◾गंदगी से उठ रही दुर्गंध से स्कूली बच्चे व राहगीर परेशान
◾बड़े बड़े दावों की हकीकत बंया कर रही सड़क किनारे बिखरी गंदगी
◾ क्षेत्रवासियों ने उठाई निस्तारण की पुरजोर मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। प्लास्टिक उन्मूलन के लिए भी विभाग बड़े-बड़े दावे करते नहीं थक रहे पर बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय में ही दावों की धज्जियां उड़ रही हैं। मुख्य सड़क पर लगा गंदगी का अंबार दावों की हकीकत बयां कर रहा है।
गांव में स्वच्छता अभियान के तहत खूब बजट खर्च किया जा रहा है बकायदा कूड़ेदान भी वितरित किए गए हैं। साफ
सफाई को बड़े-बड़े दावे भी किए जा रहे हैं पर बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय के बाजार के समीप की तस्वीर दूसरी ही हकीकत बयां कर रही है। बाजार के प्रवेश द्वार पर ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी से उठ रही दुर्गंध से पैदल आवाजाही करने वाले स्कूली बच्चे व राहगीर परेशान हैं। प्लास्टिक की पन्नी व गंदगी बड़ी संक्रामक बीमारी की ओर इशारा कर रही है बावजूद बेतालघाट पहुंचने वाले अफसरों को गंदगी दिखाई नहीं दे रही जिससे बाजार क्षेत्र की छवि भी धूमिल हो रही है। गंदगी निस्तारण को पहल न किए जाने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मोटर मार्ग के समीप लगा गंदगी का ढेर लाखों रुपये की धनराशि खर्च कर किए जा रहे स्वछता अभियान समेत अन्य अभियानों की धज्जियां उड़ा रहा है। क्षेत्रवासियों ने गंदगी निस्तारण को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है।
