🔳 मोटर मार्ग की अनदेखी से जान हथेली में रख आवाजाही बनी मजबूरी
🔳 हालातों में सुधार का भरोसा दिलाएं जाने के बावजूद सुध न लेने का आरोप
🔳 सुरक्षित आवाजाही को भी नहीं किए जा सकें प्रबंध
🔳 जल्द स्थित में सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले सिल्टोना – ब्यासी मोटर मार्ग की लंबा समय बीतने के बावजूद सुध न लिए जाने पर ग्रामीणों व अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगा गहरी नाराजगी जताई है‌। पूर्व में निरीक्षण के बावजूद सड़क को दुरुस्त किए जाने का भरोसा दिलाने के बाद भी आज तक स्थित जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्द सुधार न होने पर अब आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।
सिल्टोना, ब्यासी, दड़माडी, नौडा, बारगल, कफूल्टा, बजेडी, जजूला समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सिल्टोना – ब्यासी मोटर मार्ग जिम्मेदारों की अनदेखी से कराह रहा है। लंबे समय से मोटर मार्ग जर्जर हालत में है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। जगह जगह गड्डे दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं। गांवों के लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके है। किसान भी इसी मार्ग से उपज को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तक पहुंचाते हैं पर सड़क की बदहाली से किसान भी परेशानियों का सामना करने को मजबूर हो चुके हैं। मोटर मार्ग पर सुरक्षित आवाजाही के प्रबंध भी न के बराबर है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दो पहिया वाहन सवार भी अनदेखी का सामना करने को मजबूर हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार ने आरोप लगाया की एक माह पूर्व विभागीय अधिकारियों ने मोटर मार्ग का निरीक्षण कर जल्द सुधार का भरोसा भी दिलाया पर स्थित आज भी जब की तस बनी हुई है जिससे आवाजाही करना खतरनाक हो गया है बावजूद उपेक्षा की जा रही है। स्थानीय राजेंद्र कुमार, प्यारे लाल, महेश कुमार, पुष्कर कुमार, रोशन लाल, गिरीश कुमार, मदन राम, हेम चंद्र हिमांशु, मनोज कुमार आदि ने मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने पर जोर दिया है‌ चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।