🔳 अवकाश प्राप्त होकर गांव लौटे कैप्टन का ग्रामीणों ने किया स्वागत
🔳 हाईवे से जनता गांव तक भारत माता के जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय
🔳 गांव में हुए कार्यक्रम में किया गया सम्मानित
🔳 तीस वर्ष तक भारतीय सेना में रहकर की देश सेवा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
तीस वर्ष देश सेवा के बाद अवकाश प्राप्त होकर गांव लौटे कैप्टन बची सिंह जंतवाल का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। गांव में हुए सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कैप्टन ने सेना के अनुभव साझा किए। गांव के युवाओं से सेना में शामिल होकर देश सेवा का आह्वान किया साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे जनता गांव निवासी बची सिंह जंतवाल के 19 कुमाऊं रेजिमेंट से कैप्टन पद से अवकाश प्राप्त होने पर ग्रामीणों ने हाईवे से गांव तक ढोल नगाड़ों से अवकाश प्राप्त कैप्टन का स्वागत किया। युवाओं ने भारत माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय कर दिया गांव में हुए कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त कैप्टन बची सिंह व उनकी पत्नी विमला जंतवाल को शाॅल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अवकाश प्राप्त कैप्टन ने पढ़ाई के दौरान जीआइसी शेर व सेना में शामिल होने के अनुभव साझा किए। देश सेवा के बाद अब गांव की सेवा की इच्छा जताई। गांव के युवाओं से भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा की अपील की। बताया की भारतीय सेना में शामिल होना जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण होता है। इस दौरान बालम सिंह, धन सिंह बिष्ट, मंजू जीना, नीलम नेगी, करन जंतवाल, कमल जंतवाल, शिव सिंह, श्याम सिंह, चंदन बिष्ट, कुबेर सिंह, दीपा, सरिता देवी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
