🔳 भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त होकर गांव लौटे सार्जेंट का भव्य स्वागत
🔳 भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ डोबा गांव
🔳 बीस वर्ष देश सेवा के बाद गांव लौटे नंदन
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]
देश सेवा के बाद गांव लौटे नंदन सिंह का खैरना व डोबा गांव में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। खैरना चौराहे से बैंड बाजे की धुन व भारत माता के जयकारों के साथ ग्रामीणों नंदन को लेकर गांव पहुंचे। वायु सेना से अवकाश प्राप्त होकर लौटे नंदन ने अब समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने की बात कही।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे बेतालघाट ब्लॉक के डोबा गांव निवासी नंदन सिंह भारतीय वायु सेना में बीस वर्ष की सेवा के बाद 32 विंग जोधपुर से सार्जेंट पद से सेवानिवृत्त होकर रविवार को गांव लौटे। ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह व पूर्व सैनिक शिवराज सिंह बिष्ट की अगुवाई में खैरना पहुंचे ग्रामीणों ने नंदन सिंह का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने नंदन को फूल मालाओं से लाद दिया। दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ गांव पहुंचने पर भी उनका जोरदार स्वागत हुआ। गांव में स्थित मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। सेवानिवृत्त होकर गांव पहुंचे नंदन ने कहा की देश सेवा के बाद अब समाजसेवा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की जाएगी। इस दौरान भूपेंद्र सिंह बिष्ट, आंनद सिंह, राजेंद्र, खीम सिंह, गोविंद सिंह, पंकज, पदम सिंह, श्याम सिंह, दिलिप सिंह, देवेंद्र सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।




