🔳 कौशलम कार्यक्रम के जरिए शिक्षकों को दी गई अहम जानकारियां
🔳 बेतालघाट ब्लॉक के 17 विद्यालयों के शिक्षकों ने किया प्रतिभाग
🔳 पांच दिवसीय प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों को दिए गए प्रमाणपत्र
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट में हुए पांच दिवसीय कौशलम शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सत्रह विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों को कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। प्रशिक्षणरत शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
बेतालघाट में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपशिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उप शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षार्थियों को कौशलम प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया। मास्टर ट्रेनर राजेश बेलवाल, रविकांत आर्या, बसंत पांडे, मुकेश चंद्र खुल्बे ने प्रशिक्षार्थियों से कई अहम जानकारियां साझा की‌। टीम वर्क, स्वजागरुकता, संप्रेषण कौशल, समस्या का समाधान, नागरिक कौशल, डिजिटल साक्षरता आदि विषयों पर जानकारी दी गई। भीमताल स्थित डायट के ज्योतिर्मय मिश्रा व मनोज कुमार चौधरी ने छात्रों को उद्यमशीलता की मानसिकता व 21वीं सदी के आवश्यक कौशल, नवाचार व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ ही छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर टिप्स दिए। आधुनिक शिक्षण रणनीतियों पर चर्चा कर कई अहम जानकारियां साझा की। कार्यक्रम का संचालन पूजा नेगी ने किया। इस दौरान रेखा गढिया, मृणाल नेगी, आरती पंत, राजेश तोमर, जानकी, राजेंद्र जोशी, तनुजा फर्त्याल समेत कई शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!