🔳 रातीघाट समेत आसपास के गांवों में केवाईसी शिविरों की तिथियां घोषित
🔳 पाॅश मशीन के जरिए किया जाना है कार्ड केवाईसी
🔳 संस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने कार्डधारकों से की सहयोग की अपील
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]]]]

केंद्र सरकार के निर्देश पर राशनकार्ड धारकों की केवाईसी किए जाने की प्रकिया बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में शुरु कर दी गई है। बकायदा कोटेदारों ने रोस्टर तैयार कर गांवों में शिविर लगाने की तारीखें भी जारी कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचने की अपील की है।
केंद्र सरकार से कार्डधारकों के राशन कार्ड की केवाईसी करवाए जाने के आदेश जारी होने के बाद खाद्यान्न व नागरिक आपूर्ति विभाग ने कोटेदारों को पाॅश मशीन के जरिए राशन कार्ड के केवाईसी करवाने को निर्देशित किया है। केवाईसी न कराए जाने पर कार्ड को अस्थाई रुप से बंद करने को कहा है। विभाग से निर्देश जारी होने के बाद अब कोटेदारों ने रोस्टर तैयार कर लिए हैं इसके तहत 28 अक्टूबर बुधलाकोट, 29 पुराना चौरसा, 30 कफूल्टा तथा 31 अक्टूबर को जाख गांव में शिविर लगाया जाएगा। एक नवंबर को घूना, तीन को पाडली, चार को चकबिसौद व भवाली गांव पांच को नया चौरसा तथा छह नवम्बर हरतपा, रातीघाट व तितोली गांव में शिविर लगाया जाएगा। सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सती ने कार्डधारकों से समय पर शिविरों में पहुंचकर केवाईसी करवाए जाने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!