◾ रतौडा़ गांव में पिंजरा लगाकर पकड़े बीस बंदर
◾गांवों में बंदरो के उत्पात से परेशान हो चुके किसान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों में लगातार बढ़ रहे बंदरो के आंतक से किसान परेशान हैं। थक हार कर सीएम पोर्टल पर मामला दर्ज करा बंदरों के आंतक से निजात दिलाए जाने की गुहार लगाई तो वन विभाग के कर्मचारी बंदर पकड़ने निकले पड़े। रतौडा़ गांव में बीस बंदरो को पकड़ा गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोबारा फिर बंदर पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
बंदरों के झुंड गांवों में सिरदर्द बन चुके हैं। खेतों में उत्पात मचाने के साथ ही घरों के अंदर से भी सामान उठा ले जा रहे हैं। भगाने पर कटखने बंदर काटने दौड़ रहे हैं। बेतालघाट ब्लॉक के रतौडा़ गांव में बंदरों के आंतक से निजात दिलाए जाने को कई बार मांग उठाई गई पर सुनवाई न हो सकी। आखिरकार तक हार कर स्थानीय दयाल सिंह दरमाल ने मामला सीएम पोर्टल पर दर्ज करा बंदरों के आंतक से निजात दिलाए जाने की गुहार लगाई। मामला दर्ज होते ही हरकत में आए वन विभाग ने टीम रतौडा़ गांव भेजी। पिंजरा लगाकर लगभग बीस बंदरो को पकड़ा गया। बंदरों को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी शुरु कर दी गई है। ग्रामीणों ने समय समय पर बंदरों को पकड़ने को अभियान चलाने की मांग उठाई। इस दौरान वन दरोगा रमेश चंद्र आर्या, निर्मल कुमार आर्या, प्रधान प्रतिनिधि मदन सिंह आदि मौजूद रहे।
