◾विद्या भारती रानीखेत की पूर्व छात्रा ने सौंपे चार कम्प्यूटर
◾सुविधा उपलब्ध होने से अब नौनिहालों को मिलेगा लाभ
◾ अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
सरस्वती शिशु मंदिर खैरना के नौनिहाल अब कंप्यूटर शिक्षा में भी दक्ष हो सकेंगे। विद्या भारती रानीखेत की पूर्व छात्रा ने विद्यालय को चार कम्प्यूटर सौंपे हैं। कम्प्यूटर उपलब्ध कराए जाने पर विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने पूर्व छात्रा का आभार जताया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुसार कम्प्यूटर मिलने से निश्चित रुप से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। विद्यालय की स्थापना के बाद से कंप्यूटर न होने से विद्यार्थियों को लाभ नहीं मिल रहा था ऐसे में विद्यार्थियों को पैसा खर्च कर निजी संस्थानों को रुख करना मजबूरी बन चुका था। सोमवार को विद्या भारती रानीखेत की पूर्व छात्रा दीक्षा सती ने विद्यालय को चार कम्प्यूटर, की बोर्ड व सीपीयू भेंट किए। टेक्नीशियन मंयक थापा व रवि कुमार ने कंप्यूटर संचालित किए। प्रधानाचार्य मनोहर के अनुसार अब विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष बनाया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने कंप्यूटर उपलब्ध कराने पर पूर्व छात्रा का आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, नारायण सिंह बिष्ट, यशपाल आर्या, अरविंद मिश्रा, महिपाल सिंह, योगेश कुमार, मनोज कुमार, मंजू ढौंडियाल, राधा पांडे, गीता पाठक, हेमलता बिष्ट, बबीता आर्या, रोशनी, लता बिष्ट, संगीता साह, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।
