◾व्यापारियों ने लगाया उपेक्षा किए जाने का आरोप
◾ भुजान बाजार क्षेत्र में सुविधाएं विकसित करने की उठी मांग
◾उपेक्षा किए जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर स्थित भुजान क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने बाजार क्षेत्र में सुविधाएं विकसित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। कहा की सुविधाओं के अभाव में स्टेट हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को भी गति नहीं मिल रही जिस कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
महत्वपूर्ण रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे तथा बेतालघाट व ताड़ीखेत ब्लॉक के तमाम गांवों के मध्य में स्थित भुजान बाजार क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। बाजार क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है। आरोप लगाया की महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे पर स्थित होने के बावजूद बाजार क्षेत्र में एक अदद सुलभ शौचालय तक नहीं है। तमाम गांवों से लोग भी बाजार पहुंचते हैं पर यात्री विश्राम गृह न होने लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साफ सफाई व्यवस्था को पर्यावरण मित्र तक की तैनाती नहीं है। स्थानीय लोगों को खुद ही बाजार में सफाई को मजबूर होना पड़ता है। सुविधाओं के अभाव में पर्यटक भी बाजार में रुकना पसंद नहीं करते जिस कारण पर्यटन व्यवसाय को भी गति नहीं मिल पा रही। जिम्मेदारों पर क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगा नाराजगी भी जताई है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप खनायत, अभिजीत खनायत, संजय, संदीप सिंह, मदन सिंह, गोपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि ने बाजार क्षेत्र में सुविधाएं विकसित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी भी दी की यदि बाजार क्षेत्र की उपेक्षा की गई तो फिर व्यापारियों को साथ ले आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
