= भजन कीर्तन, हवन, महाआरती के बाद लगा भंडारा
= पूर्णाहुति के बाद भंडारे के साथ हुआ परायण

(((अंकित सुयाल/कुबेर जीना/महेंद्र कनवाल/हरीश चंद्र की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के सुयालगाढ़ गांव में विशाल भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का परायण हो गया। भंडारे में आसपास के गांवों के तमाम गांवों के सैकडो़ लोगों ने शिरकत की। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा।
सुयालगाढ़ गांव में श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को परायण हो गया।धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। पूर्णाहुति महाआरती के बाद भंडारा लगा। भंडारे में सुयालबाडी़, बड़ीबांज, बिचखाली, सिमराड़, बसगांव सतपुरी,टीकुरी, लोहाली, छिमी, ढोकाने, कमोली आदि तमाम गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कथा व्यास आचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने कहा कि सत्य की राह पर चलने वाले मनुष्य को हमेशा सफलता प्राप्त होती है। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कंचन सुयाल, दिनेश सुयाल, विपिन जोशी, नारायण सुयाल, विनोद सुयाल, गिरीश सुयाल, भानू, सूरज, धीरू, कन्नू, आरती, वंदना, पूजा, शिवांगी, कोमल आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!