= खैरना बाजार में सुबह से दोपहर तक वाहनो की लंगी कतार
= पुलिस के भी छूटे पसीने
= क्षेत्रवासियों ने उठाई यातायात पुलिस की तैनाती की मांग

(((मदन सिंह/हरीश कुमार/विजय रौतेला/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक वाहन जाम में रैगते रहे। बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा । खैरना पुलिस की टीम को जाम खुलवाने में खूब पसीना बहाना पड़ा। बमुश्किल यातायात सुचारू हुआ।
पर्यटन सीजन बढ़ने के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। गरमपानी खैरना क्षेत्र में रविवार को हालात बेकाबू हो गए। सुबह से ही बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसते चले गए। खैरना पुलिस के जवान जगह-जगह जाम खुलवाने में जुटे रहे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से पुलिसकर्मियों को भी पसीना बहाना पड़ा। कई बार जाम लगने से यात्रियों व पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार जाम लगने से पर्यटकों तथा यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पडा़। एंबुलेंस आदि फंसने से मरीज भी परेशान रहे। क्षेत्रवासियों ने एक बार फिर खैरना क्षेत्र में यातायात पुलिस की तैनाती की पुरजोर मांग उठाई है।