🔳ईवीएम वीवी पैट के बारे में दी जा रही विस्तार से जानकारी
🔳मतदान के लिए भी किया जा रहा जागरुक
🔳मतदान केंद्रों में लगाया जा रहा विशेष शिविर

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांवों में जागरुकता अभियान शुरु हो गया है। तहसील कोश्या कुटोली प्रशासन भी ग्रामीणों को ईवीएम वीवी पैट के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी देने में जुट गया है। गांवो में स्थित मतदान केन्द्रों पर जानकारी मुहैया कराई जा रही है।

चुनाव आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड व जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर तहसील कोश्या कुटोली प्रशासन ने गांवों में विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों को ईवीएम मशीन के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। पहले चरण में हली, घुना, भवाली गांव, गजार आदि गांवों में स्थित मतदान केंद्रो में शिविर लगाकर ग्रामीणों को जागरुक किया गया। राजस्व उपनिरीक्षक शकील अहमद व मास्टर ट्रेनर विनोद कुमार ने ग्रामीणों को ईवीएम मशीन के जरिए मतदान के तौर तरीके बताएं। सही ढंग से मतदान करने की जानकारी दी साथ ही नए मतदाताओं को अधिक से अधिक पंजीकरण कर मतदाता पहचान पत्र बनाने की अपील की। शिविर में पहुंचे नव मतदाताओं को भी जागरूक किया गया।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार बेतालघाट ब्लॉक के अन्य गांव में भी तय रोस्टर के अनुसार शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान मास्टर ट्रेनर पंकज जोशी, बीएलओ गीता गोस्वामी, कुंदन सिंह, चंद्रशेखर पांडे, रेनू जोशी, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, हेमंत दरमवाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!