🔳मातृशक्ति ने कुमाऊंनी परिधानों में किया प्रतिभाग
🔳समाज के हर वर्ग की भागीदारी से दोगुना हुआ उत्साह
🔳पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से गुंजायमान हुई घाटी

((( बेतालघाट से तारा भंडारी की रिपोर्ट)))

बेतालघाट में अक्षत कलश यात्रा से माहौल भक्तिमय हो उठा। पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों के बीच महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधानों में शोभा यात्रा में शिरकत की। श्रीराम जन्मभूमि से पहुंचे अक्षत कलश शोभा यात्रा में आसपास के गांवों से भी आस्था का सैलाब उमड़ा।

बेतालघाट मुख्य बाजार से अक्षत कलश यात्रा का विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ श्रीगणेश हुआ। संत रविशंकर की अगुवाई में शोभा यात्रा बाजार क्षेत्र होते हुए शिव मंदिर पहुंची। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शोभायात्रा में शिरकत की। समाज के हर तबके के लोगों ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। भगवान श्रीराम के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शिवालय में भजन कीर्तनों ने समां बांधा। नकुवा बूबू मंदिर में प्रसाद वितरण भी किया गया। आसपास के गांवों से भी सैकड़ो लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान दीप रेखाडी़, तारा भंडारी, दयाल सिंह दरमाल, बालम बोहरा, प्रताप बोहरा, धीरज मेहरा, प्रवीण पड़़लिया, चंपा जलाल, विमला नेगी, अनिता बोहरा, रितु तिवारी, विमला उप्रेती, भगवती बोहरा, रोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!