🔳 बुजुर्गो ने धरना स्थल पर पहुंचकर दिया आंदोलन को समर्थन
🔳 महत्वपूर्ण अस्पताल की अनदेखी पर जताई नाराजगी
🔳 जल्द मांगे न माने जाने पर आंदोलन तेज करने का किया ऐलान
🔳 आंदोलनकारियों ने क्षेत्रवासियों से किया बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में चिकित्सकों की तैनाती व स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की तैनाती की मांग को लेकर धरने पर बैठे पंचायत प्रतिनिधियों को गांवों के बुजुर्गो का साथ भी मिलने लगा है। आंदोलन के चौथे दिन कई बुजुर्ग आंदोलन के समर्थन में धरने पर बैठे। मांगों को जायज ठहराया स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी पर नाराजगी जताई। साफ कहा की आंदोलनकारियों के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा।
सीएचसी में सुविधाओं व मानकनुसार चिकित्सकों की तैनाती की मांग को लेकर तमाम गांवों के पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण राष्ट्रीय सेवा संघ के बैनर तले सीएचसी परिसर में धरनारत है। बुधवार को आंदोलन के चौथे दिन सिरसा गांव निवासी बुजुर्ग जसोद सिंह जीना, कफलाड़ निवासी तारा दत्त जोशी समेत कई बुजुर्गो ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र सिंह नेगी ने भी तमाम गांवों के मध्य में स्थित महत्वपूर्ण अस्पताल की अनदेखी पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा की तमाम गांवों के मध्य में स्थित सीएचसी सुयालबाड़ी में समुचित चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का होना आवश्यक है ताकि क्षेत्रवासियों को लाभ मिल सके। आंदोलन को जायज ठहरा जल्द मांगों को पूरा किए जाने की मांग उठाई। राष्ट्रीय सेवा संघ के प्रदेश महासचिव व ग्राम प्रधान सिमराड़ भारतेन्दु पाठक ने कहा की चिकित्सकों की तैनाती व सुविधाएं दुरुस्त होने के बाद ही पीछे हटा जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान सुयालबाड़ी दीपक सुयाल, प्रधान गंगोरी तरुण कांडपाल, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह जीना, दीक्षय जोशी, अर्जुन सिंह, कमल नेगी, जंयत नेगी, नंद किशोर कांडपाल, विनोद चुबडाल, पंकज नेगी आदि मौजूद रहे।
