🔳 जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे नवनियुक्त अध्यक्ष
🔳 संगठन व व्यापारियों के हित में कार्य करने का आह्वान
🔳 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नई इकाइयों के गठन को तेज की कवायद
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठनात्मक मजबूती को फल्दाकोट चौगांव पट्टी में कुबेर सिंह बिष्ट को अध्यक्ष मनोनीत किया है। कुबेर जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। कुबेर को जिम्मेदारी मिलने पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने व्यापारियों के हित में कार्य करने की बात कही है।
संगठनात्मक मजबूती व व्यापारियों की एकजुटता को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पर्वतीय व नगरीय क्षेत्रों तेजी से नई इकाइयों के गठन में जुटा हुआ है। बुधवार को फल्दाकोट चौगांव पट्टी के प्रभारी कृपाल सिंह मेहरा ने जैनोली के होटल व्यवसायी कुबेर सिंह बिष्ट को फल्दाकोट चौगांव पट्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त अध्यक्ष से संगठन के कार्यों को गति देने का आह्वान भी किया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार कुबेर को जिम्मेदारी मिलने से निश्चित रुप से संगठन को मजबूती मिलेगी। बताया की जल्द ही तेजतर्रार व्यापारियों को संगठन में जगह दी जाएगी।नवनियुक्त अध्यक्ष से भी जल्द संगठन का विस्तार करने की अपील की है। कुबेर के अध्यक्ष मनोनीत होने पर गरमपानी ईकाई अध्यक्ष मनीष तिवारी, खैरना गजेंद्र सिंह नेगी, पातली आनंद सिंह, भुजान कुलदीप सिंह खनायत, टूनाकोट सुनील मेहरा, छड़ा दीवान सिंह, कुबेर सिंह जीना आदि ने खुशी व्यक्त की है।
