🔳 उपशिक्षा अधिकारी ने बेतालघाट के कई विद्यालयों का किया निरीक्षण
🔳 किताबों, विद्यालय भवन समेत अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
🔳 कक्षा कक्षों में पहुंचकर विद्यार्थियों से लिया फिडबैक
🔳 शिक्षकों को दिए पाठ्यक्रम आगे बढ़ाने के निर्देश
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

उप-शिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी ने बेतालघाट ब्लॉक के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप-शिक्षा अधिकारी के एकाएक विद्यालयों में पहुंचने पर शिक्षकों में हड़कंप मच गया। उपशिक्षा अधिकारी ने वर्तमान की परिस्थितियों के मद्देनजर पाठ्यक्रम पर ध्यान देने समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
शनिवार को उप-शिक्षा अधिकारी बेतालघाट राशी बुधलाकोटी ने राजकीय इंटर कॉलेज सिमलखा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमलखा तथा छड़ा नवीन का निरीक्षण किया। उपशिक्षा अधिकारी ने बच्चों को उपलब्ध कराई गई किताबों पर फिडबैक लिया। विद्यालय अभिलेखों को जांच की। विद्यालय परिसर में बने शौचालयों, चारदीवारी तथा विद्यालय भवन की स्थिति देखी। कक्षा कक्षों में पहुंचकर नौनिहालों के स्कूली ज्ञान को जानने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछें। अलग अलग विषयों पर नौनिहालों से चर्चा की। उपशिक्षा अधिकारी ने वर्तमान की परिस्थितियों के मद्देनजर शिक्षकों से पाठ्यक्रम को लगातार आगे बढ़ाने को भी निर्देशित किया। साफ कहा की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।