🔳 कई वाहन पूर्व में हो चुके हैं दुर्घटनाग्रस्त
🔳 बाइक सवारों पर भी हमलावर हो जा रहा पशुओं का झुंड
🔳 हाईवे पर आवाजाही को भी कर दे रहे प्रभावित
🔳 वाहन चालकों ने सुरक्षित आवाजाही को ठोस उपाय किए जाने की उठाई मांग
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बेसहारा गोवंशीय पशुओं का जमघट आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पशुओं के कई बार हाईवे के बीचोंबीच खड़े हो जाने से यातायात प्रभावित हो जा रहा है। दोपहिया वाहन सवार भी जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जगह-जगह बेसहारा गोवंशीय पशुओं का जमघट यातायात को प्रभावित कर रहा है। पूर्व में गोवंशीय पशुओं को बचाने की प्रयास में कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त तक हो चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। दोपहिया वाहन सवार भी गोवंशीय पशुओं से टकराकर चोटिल होते जा रहे हैं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।हाईवे के बीचों-बीच पशुओं के जमघट से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। शनिवार को हाईवे पर दो पांखी क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के झुंड ने यातायात ठप कर दिया। नजदीक से निकल रहे एक बाइक सवार पर गोवंशीय पशु हमलावर हो गया। गनीमत रही कि बाइक सवार तेजी से आगे निकल गया और बढ़ा हादसा टल गया। आवाजाही कर रहे वाहन चालकों ने बामुश्किल पशुओं को किनारे किया तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। वाहन चालकों के अनुसार गरमपानी, खैरना, दोपांखी, पाडली, चमड़ियां, लोहाली, गंगोरी, रातीघाट, सुयालखेत, सुयालबाड़ी समेत आसपास के कई क्षेत्रों में मवेशियों के हाईवे के बीचो-बीच पहुंचने से आवाजाही प्रभावित होती है। दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल संयुक्त इकाई के अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कुबेर सिंह जीना, रुप सिंह, कुबेर सिंह, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेंद्र सिंह नेगी आदि ने हाईवे पर खतरा बनकर टहल रहे गोवंशीय पशुओं को गौसदन भेजे जाने की मांग उठाई है।
