🔳 जीआइसी बेतालघाट में नियोजन विभाग के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
🔳 विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई कई अहम जानकारियां
🔳 विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतियोगिता में रुद्राक्ष बने विजेता
🔳 प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में नियोजन विभाग के तत्वावधान में सतत शिक्षा अभियान हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कई अहम जानकारियां दी गई। आसपास के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतियोगिता में राजीव गांधी अभिनव विद्यालय के रुद्राक्ष जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला अर्थ व सांख्यिकी अधिकारी डा. मुकेश सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को सतत शिक्षा कार्यक्रम के विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की। विद्यार्थियों से अलग अलग बिंदुओं पर प्रश्न भी पूछे। बीडीओ बेतालघाट पंकज जोशी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों पर जानकारी साझा की। बेहतर भविष्य के लिए एकाग्रता को जरुरी बताया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेतालघाट के राजेंद्र पांडे ने आइटीआइ पर प्रकाश डाला। जीआइसी के प्रवक्ता संजय जोशी ने प्लास्टिक से पर्यावरण को पहुंच रहे नुकसान पर जानकारी दी। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से कार्यक्रम से मिली जानकारी का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के हुई प्रतियोगिता में राजीव गांधी अभिनव विद्यालय के रुद्राक्ष जोशी विजेता बने जबकि जीआइसी बेतालघाट की डिंपल जोशी दूसरे तथा जीजीआइसी की रेखा व बबली संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *