🔳विडियो जारी कर सामने रखा पूरा घटनाक्रम
🔳 शराब के नशे में मिलने पर किया गया चालान
🔳 सीएचसी में मेडिकल जांच में हुई हुई नशे की पुष्टि
🔳 चालानी कार्रवाई के बाद स्वजनों के किया गया सुपुर्द
🔳 अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब खरीदने का विडियो भी आया सामने
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव के ग्रामीण के आत्मघाती कदम उठाए जाने के मामले में पुलिस ने भी अपना पक्ष रख दिया है। एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्रा ने पुलिस पर लगे सभी आरोपों को ग़लत करार दिया है। कहा कि पुलिस टीम के रुटिन गस्त के दौरान मृतक बालम सिंह नशे में मिला। सीएचसी गरमपानी में मेडिकल जांच में भी उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। चालान के बाद उन्हें स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
लोहाली गांव निवासी बालम सिंह के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगाए जाने के मामले में मृतक के जीजा दीवान सिंह के पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद अब एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्रा ने आरोपों को निराधार करार दिया है। डा. जगदीश चंद्रा ने विडियो जारी कर कहा कि बीते सोमवार को पुलिस ने रुटिन गस्त के दौरान विडियो बनाकर अनर्गल बातें करने पर बालम का सीएचसी गरमपानी में मेडिकल परीक्षण कराकर उसका ढाई सौ रुपये का चालान किया। मेडिकल जांच में भी उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर कहा की मृतक का पोस्टमार्टम भी विडियोग्राफी के साथ पैनल से करवाया गया है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बाजार व आसपास के साथ सीसीटीवी भी देखें जा रहे हैं ताकि पता चल सके की वो कहां कहां गए और किसके साथ थे। एसपी क्राइम ने पुलिस पर लगे सभी आरोपों को ग़लत बताया है।

शराब की दुकान से शराब खरीदने का विडियो भी आया सामने

बीते सोमवार को हुए घटनाक्रम व मंगलवार को मृतक बालम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद शाम के समय इंटरनेट प्लेटफार्म पर वायरल विडियो से भी बाजार में चर्चाओं का बाजार गरमा गया। वायरल विडियो में मृतक अपने साथियों के साथ खैरना स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में शराब खरिदते देखें जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है की पुलिस से हुई चालानी कार्रवाई व स्वजनों की सुपुर्दगी में सौंपे जाने के बाद बालम अपने साथियों संग शराब की दुकान में पहुंचा। शराब की खरीद के बाद बालम व साथ में मौजूद दो अन्य लोग वहां से चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *