◾पहले जजूला अब दूसरे गांवों के ग्रामीण पहुंचे तहसील मुख्यालय
◾ प्राकृतिक जल स्रोत से दूसरे गांव को पानी की आपूर्ति पर जताई आपत्ति
◾ मनमाना रवैया अपनाए जाने पर दे डाली धरने की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बूंद बूंद पानी के लिए गांवों में माहौल बिगड़ने लगा है। पानी के मुद्दे को लेकर दो गांवों के लोग आमने सामने आ गए हैं। दो दिन पहले जजूला समेत अन्य गांवों के वासिंदे के तहसील पहुंचने के बाद अब तल्लाकोट, मल्लाकोट व बादरकोट गांव के वासिंदे तहसील मुख्यालय जा धमके। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप गांव को पेयजल आपूर्ति करने वाले जल स्रोत से किसी अन्य गांव को पानी की आपूर्ति न किए जाने की मांग उठाई। दो टूक चेतावनी दी की यदि मनमानी की गई तो फिर तहसील मुख्यालय में धरना शुरू कर दिया जाएगा।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में पेयजल संकट गहराने से गांवों के लोगों में गहरी नाराजगी है। बूंद बूंद पानी के लिए लोग दूर-दराज रुख करने को मजबूर हैं वहीं अब पेयजल स्रोत से पानी की आपूर्ति का मामला तूल पकड़ गया है। जजूला समेत आसपास के गांवों के बासिदों ने दो दिन पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज दूसरे गांव को पेयजल आपूर्ति को बिछाई जा रही पाइप लाइन पर आपत्ति दर्ज कराई थी। मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था की अब मल्लाकोट, तल्लाकोट व बादरकोट के बासिदों का सब्र जवाब दे गया है। उपजिलाधिकारी को सौंपे हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा है की जजूला समेत आसपास के गांव को मझेडा़- ब्यासी पंपिंग पेयजल योजना व जल संस्थान की योजना से पानी मिल रहा है ऐसे में मल्लाकोट, तल्लाकोट तथा बादलरकोट गांव के पेयजल स्रोत से गांव को जोड़ने की मांग उठाना समझ से परे है। लगातार स्रोत का जलस्तर भी घट रहा है जिससे भविष्य में पानी का संकट पैदा हो सकता है। दो टूक चेतावनी दी कि यदि गांव के स्रोत से दूसरे गांव को पानी दिया गया तो गांव के लोग तहसील मुख्यालय में ही धरने पर बैठ जाएंगे। ज्ञापन में ग्राम प्रधान तल्लाकोट दीपा देवी, बादरकोट पूजा पिनारी, मल्लाकोट भावना जलाल, सरपंच दीवान सिंह, कृपाल सिंह मेहरा, पुष्कर सिंह पनौरा, नंदन सिंह, अजय पनौरा, उमा देवी, मोहन सिंह, लाल सिंह, मनोज बिष्ट शंकर सिंह जलाल, प्रकाश राम, हेमा देवी, जीवन सिंह भंडारी,चंदन सिंह, लक्ष्मण राम, हंसी देवी, प्रकाश राम, हरेंद्र सिंह, पवन सिंह, मोहन सिंह, त्रिलोक सिंह, धीरज पनौरा, नवीन सिंह, डूंगर राम, पुष्कर सिंह, धरम सिंह, राजेंद्र सिंह, भगवती देवी, उमा देवी, ललिता देवी, गंगा देवी, माया देवी, विमला देवी, कमला देवी समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

error: Content is protected !!