🔳इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बेंगलुरु की छात्रा ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳विद्यालय पहुंचने पर छात्रा को प्रतीक चिह्न से किया गया सम्मानित
🔳सूदूर जीआइसी शेर में हुआ कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जीआइसी शेर में हुई गोष्ठी में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बेंगलुरु की छात्रा ने 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए। करियर काउंसलिंग के जरिए कड़ी मेहनत पर जोर दे सफलता हासिल करने का आह्वान किया।
सूदूर जीआइसी शेर में बुधवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट ने किया। प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट ने विद्यार्थियों से कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बेंगलुरु की छात्रा जानवी तिवारी ने 11वीं व 12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी साथ ही कैरियर काउंसलिंग के जरिए सफलता हासिल करने के बारे में बताया। कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की पहली सीढ़ी है। शिक्षकों ने कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से पादप किट विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट तथा वर्तमान में अखिल भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु की शोध छात्रा जान्हवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जान्हवी के पिता विद्यालय में ही शिक्षक के तौर पर तैनात है। इस दौरान मोहन चंद्र, प्रदीप कुमार भारती, वीरेंद्र कुमार, ललित कुमार, दीपा बुधौडी़, रोशनी चौहान, गीता गोस्वामी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, मनोज जोशी, रितु, विशाखा, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।




