🔳लगातार बिगड़ती व्यवस्था के लिए अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार
🔳हाइवे पर चमड़ियां क्षेत्र में नारेबाजी कर जताया रोष
🔳अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारु करने तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की उठाई मांग
🔳अनदेखी पर सीएचसी परिसर में धरने का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर आखिरकार व्यापारियों का चढ़ गए। व्यापारियों ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर चमड़ियां क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर गुबार निकला। आरोप लगाया की अस्पतालों में सुविधाएं शून्य होती जा रही है बावजूद स्वास्थ्य विभाग कुंभकरणीय नींद में है। दो सप्ताह से सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप होने से गर्भवती महिलाएं परेशान हैं पर विभाग अनदेखी पर आमादा है।
बुधवार को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने हाइवे पर नारेबाजी कर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया। आरोप लगाया की बेतालघाट, ताड़ीखेत, हवालबाग व रामगढ़ ब्लॉक के मध्य में स्थित सीएचसी गरमपानी में बीते दो सप्ताह से भी अधिक समय से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप है। दूरदराज से अल्ट्रासाउंड को अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। प्रसव पीड़ा में अल्ट्रासाउंड को महानगरों को रुख करना मजबूरी बन चुका है बावजूद स्वास्थ्य विभाग अनदेखी पर आमादा है। महज हवा हवाई दावे किए जा रहे हैं पर धरातल पर सुविधाएं शून्य होती जा रही है। लगातार स्त्री रोग विशेषज्ञ की मांग उठाए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काफी पैसा खर्च कर शहरों को रुख करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गांवों के बाशिंदों की उपेक्षा किए जाने का आरोप भी लगाया। व्यापारियों ने जल्द अल्ट्रासाउंड सेवा शुरु करने तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग उठाई। दो टूक चेताया की यदि अनदेखी की गई तो अब सीएचसी गरमपानी के परिसर में ही धरना शुरु किया जाएगा। इस दौरान पंकज नेगी, विक्रम सिंह, विरेन्द्र सिंह, हरीश गैडा़, कमल नेगी, हरीश सिंह, किशोर सिंह, मोहन सिंह, कंचन राणा आदि मौजूद रहे।




