◾शिक्षक विहीन विद्यालयो में दूसरे विद्यालय से पहुंच रहे गुरुजी
◾ ग्रामीणों ने लगाया शिक्षा विभाग पर उपेक्षा का आरोप
◾ व्यवस्था के तहत पहुंचने वाले शिक्षकों का भी इंतजार कर रहे नौनिहाल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में शिक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। शिक्षक विहीन प्राथमिक विद्यालय ब्यासी व दड़माडी में अध्ययनरत नौनिहालो की शिक्षा व्यवस्था के तहत संचालित है। शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप भी लगाया है।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में स्थित विद्यालय शिक्षक विहीन हो चुके हैं ऐसे में दूसरे विद्यालयों से शिक्षकों को भेजा जा रहा है। बेतालघाट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ब्यासी तथा दड़माडी़ में भी हालात जस के तस है। दूसरे विद्यालयों से व्यवस्था के तौर पर शिक्षकों की तैनाती की जा रही है पर विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहाल व्यवस्था के तहत पहुंचने वाले शिक्षकों का भी इंतजार करने को विवश हैं। अभिभावक मनोज कुमार ने आरोप लगाया की शिक्षा विभाग नौनिहालों कि जिंदगी से खिलवाड़ करने पर आमादा है। गांवों में स्थित विद्यालयों की सुध नहीं ली जा रही है जिससे नौनिहालों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। व्यवस्था में भेजे जा रहे शिक्षकों के इंतजार में नौनिहाल घर लौटने को मजबूर हो जा रहे हैं। दो टूक चेताया है कि यदि जल्द दोनों विद्यालयो में स्थाई शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो गांव के वासिदों को साथ लेकर शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन का बिगूल फूंक दिया जाएगा।
