🔳 हाईवे पर विशेष अभियान चलाकर किए गए ताबड़तोड़ चालान
🔳 एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
🔳 तेज रफ्तार वाहनों दौड़ाने वालों को लगाई गई फटकार
🔳 दोबारा पकड़ में आने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। संयुक्त टीम के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दे पालन करने की अपील भी की गई।
पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को शुक्रवार को श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका व एआरटीओ अनुभा आर्या की अगुवाई में हाईवे पर गरमपानी व छड़ा क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। ओवरलोडिंग, अधूरे कागजात, बगैर हेलमेट व वाहनों में फर्स्ट टेड बाॅक्स न मिलने पर करीब पंद्रह वाहन चालकों के चालान काटे। तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरुक कर पालन करने का आह्वान भी किया गया। एसडीएम व एआरटीओ के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों के उल्लघंन करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील, दर्शन चौधरी, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!