🔳 हल्द्वानी में उपचार के दौरान हुई मौत
🔳 स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
🔳 सीएचसी गरमपानी से उपचार के बाद किया गया था रेफर
🔳 महिला का आत्मघाती कदम अब भी रहस्य
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास गटकने वाली महिला ने हल्द्वानी में उपचार के दौरान दम दौड़ दिया। महिला की मौत से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है जबकि सीम गांव में मातम पसर गया है‌। महिला ने सल्फास का सेवन क्यों किया यह अब भी रहस्य बना हुआ है।
बेतालघाट ब्लॉक के सीम गांव निवासी सुनीता (30) बीते गुरुवार को दीपावली महापर्व के बाद पति पंकज सिंह व दो बच्चों के साथ हल्द्वानी को ओर रवाना हुई। खैरना बाजार क्षेत्र में वाहन में सवार कुछ लोग आवश्यकीय कार्य के लिए वाहन से उतरे तभी सुनीता भी वाहन से उतरकर बाजार से सल्फास खरीद लाई और सल्फास की गोलियां गटक ली। सुनीता के दूरभाष पर अपने स्वजनों को सल्फास की गोलियां खा लेने की सूचना देने की बात सुनकर पति पंकज सख्ते में आ गया तथा बगैर समय गवांए पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचा। महिला के जहरीले पदार्थ के सेवन की सूचना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी में महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया पर रास्ते में सुनिता की हालत बिगड़ गई। हल्द्वानी में उपचार के दौरान सुनीता ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल के अनुसार महिला की मौत की सूचना मिली है‌। फिलहाल अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। इधर स्वजन हल्द्वानी से शव लेकर गांव की ओर रवाना हो गए हैं।

error: Content is protected !!