◾ पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने की थानाध्यक्ष मनोज के कार्यकाल की सराहना
◾ रामनगर स्थानांतरण होने पर हुआ विदाई समारोह
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट थाना परिसर में हुए कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने थानाध्यक्ष मनोज नयाल को रामनगर स्थानांतरण होने पर विदाई दी। वक्ताओं ने कहा की मनोज नयाल ने आमजन के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित कर कानून व्यवस्था चाक चौबंद की।
सोमवार को बेतालघाट स्थित थाना परिसर में विदाई समारोह हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने थानाध्यक्ष मनोज नयाल के कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा की मनोज नयाल ने सभी लोगों को साथ लेकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया। नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को भी महत्वपूर्ण कदम उठाए। लोगों ने मनोज नयाल को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान व्यापारी नेता तारा भंडारी, बालम बोहरा, प्रताप बोहरा, कुलवंत जलाल,शेखर दानी, दलिप नेगी, संदीप भंडारी, दीपक भंडारी, मंजू आर्या, शंकर जोशी, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।




